{"_id":"606f3c838ebc3ee64703be63","slug":"those-who-violate-the-code-of-conduct-will-be-charged-with-nsa-and-gangsters-mirzapur-news-vns584059695","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर लगेंगे एनएसए व गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर लगेंगे एनएसए व गैंगस्टर
विज्ञापन
हलिया। सरकारी भवनों पर लगे पोस्टर व बैनर शीघ्र हटा लें अन्यथा ऐसे दावेदारों के खिलाफ न सिर्फ कड़ी कार्रवाई की जाएगी बल्कि उनकी दावेदारी तक निरस्त कर दी जाएगी। साथ ही आचार संहिता उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एनएसए और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें अपर जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को हलिया थाना परिसर में दावेदारों और क्षेत्र के बुद्धजीवियों संग हुई बैठक के दौरान कही।
एडीएम ने कहा यदि किसी के भवन पर भी पोस्टर अथवा बैनर टंगें हों तो उस भवन के मालिक की रजामंदी अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने दावेदारों से कहा सरकारी खंभे व भवन पर लगाए गए बैनर पोस्टर एक दिन के अंदर हटा ले अन्यथा संबंधित प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा नामांकन के बाद मतदाताओं की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बिना अनुमति के चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक को संबोधित करते एसपी ने कहा कि प्रत्याशियों के गांवों में होने वाले दावतों पर विशेष नजर रखें। अधिकारियों ने कहा क्षेत्र में कहीं भी दारु-मुर्गा पार्टी चली तो खैर नहीं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एनएसए व गैंगस्टर कि कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अमित शुक्ला, सीओ उमाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।