{"_id":"602d33648ebc3ee9644163c0","slug":"those-who-help-the-injured-in-the-accident-should-be-respected-mirzapur-news-vns575216284","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वालों का हो सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वालों का हो सम्मान
विज्ञापन
मिर्जापुर। सांसद अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अभियान के अंतर्गत अब तक कराये गये कार्यों की समीक्षा की गई।
सांसद ने जिले वासियों से कहा कि रास्ते में कही भी किसी व्यक्ति की दुर्घटना में घायल होने पर सहायता /अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को पुलिस के द्वारा पूछताछ के बहाने परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगी। सांसद ने कहा कि अभियान के तहत महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों के 18 वर्ष से अधिक के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा /यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि स्कूलों के वाहन चालकों का शत प्रतिशत नेत्र परीक्षण व्यवस्थित ढंग से करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित मोटर ऐसोसियेशन के पदाधिकारियों के कहा गया कि वे अपने वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की हिदायत अवश्य दें। यह भी बताया गया कि जनपद में 25 ब्लैक स्पॉट की पहचान अब तक की गई है। उनमें सुधार से संबंधित कार्य एवं सभी सड़क अभियांत्रिकी उपायों की निगरानी करने को कहा गया। बैठक में गति सीमा और यातायात शांत करने के उपायों नगर /शहर क्षेत्रों में यातायात पार्क सह प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना सहित सड़क सुरक्षा के अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एआरटीओ विवेक शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।