{"_id":"589387564f1c1bda10e80682","slug":"this-time-the-vote-will-ask-ltitesh-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी लतितेश के लिए वोट मांगेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी लतितेश के लिए वोट मांगेगी सपा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
अदलहाट में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान विधान सभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में ललितेशपति त्रिपाठी का विरोध करने वाले सपाई अबकी उनका प्रचार करेंगी। वे अबकी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने इसकी घोषणा कर दी है। पिछली बार उन्होंने यहां से सपा की हराया था। अब बदले राजनीतिक परिदृश्य में समाजवादी पार्टी के नेता उनके लिए वोट मांगेंगे।
विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पटेल को हराया था।
ललितेश को 63492 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे सत्येंद्र पटेल को 54967 मत प्राप्त हुए थे। यहां से तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी रामनगीना पटेल को 11002 मत हासिल हुए थे। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ललितेशपति त्रिपाठी को जीत दिलाने के लिए जीजान एक करेंगे तो बदले में जिले की अन्य सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। ललितेश कांग्रेस पं. कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। पहले और दूसरे स्थान पर रही पार्टियों संग होने से चुनाव दिलचस्प हो गया है।