फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thirsty farm on canals

नहरों का जाल पर खेत प्यासे

Wed, 22 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thirsty farm on canals
सूखी नहर

विज्ञापन
मझवां विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी ब्लॉक में नहराें का जाल बिछा हुआ है। इसके बावजूद किसान खेतों की सिंचाई के लिए बादलों को तकते रहते हैं। हर बार चुनाव में प्रत्याशी वोटरों से सिंचाई समस्या के समाधान का वादा करते हैं लेकिन किसी ने इस दिशा में काम नहीं किया। इस बार फिर चुनाव में सिंचाई प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। 


विकास खंड पहाड़ी ब्लॉक के किसान जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते करीब एक दशक से सिंचाई समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके में नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन टेल तक पानी आता ही नहीं है। कठिनई, रामनगर सिकरी एवं कनौरा लिफ्ट कैनाल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बंद है। इसके अलावा सहित 24 राजकीय नलकूपों में से आधे से अधिक नहीं चल रहे हैं। किसानाें ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियाें से कई बार गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान नहीं हो पाया है। सिंचाई के अभाव में किसान धान व गेहूं की फसल ले ही नहीं पाते हैं। उनको मजबूरी में अरहर, चना, बाजरा जैसी कम सिंचाई वाली फसलों की बुवाई करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

 

एक दशक पूर्व जहां क्षेत्र में धान व गेहूं की रिकार्ड उपज होती थी।  आज वही खेतों में अरहर व बाजरा भी नहीं हो पा रहा है। ढेकवा बांध से निकली पहिंती, पुरैनियां व लहौरा नहर सहित हिनौत बांध से टेढ़ा, चांदलेवा व परसनपुर, मगरमुड़ बंधी से भरपुरा राजवाहा, अपर खजुरी से कोटवां, मोहनपुर व राजपुर नहर की दशा अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं। क्षेत्र की क्षतिग्रस्त नहरों में जब भी पानी छोड़ा जाता है तो पानी खेतों में नहीं पहुंचता। बल्कि  अगल-बगल बेकार में बह जाता है।  किसानों को लाभ नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed