फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be route diversion during the counting of votes on November 23

Mirzapur News: 23 नवंबर को मतगणना के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 22 Nov 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
There will be route diversion during the counting of votes on November 23
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद अब 23 नवंबर को होने वाले मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली मतगणना को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत बथुआ तिराहा, सेप्टन मिल, गांधी घाट पुलिया, पथरहिया ओवरब्रिज, राबर्ट्सगंज तिराहा, बरौंधा कचार तिराहा, नटवां तिराहा आदि प्रमुख तिराहों-चौराहों से रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि मतगणना वाले दिन 23 नवंबर को नटवां तिराहा से बथुआ तिराहा की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनों को चिमनी व शास्त्री पुल होकर मिर्जापुर शहर में प्रवेश दिया जाएगा। चील्ह तिराहे की तरफ से वाया शास्त्री पुल, नटवां तिराहा, बथुआ तिराहा होते हुए शहर की तरफ जाने वाले वाहनों को शास्त्री पुल से वाया जाह्नवी तिराहा, इमामबाड़ा तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। समोगरा बाईपास से बथुआ तिराहे की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनो को लालगंज व बरकछा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। किसी भी संपर्क मार्ग से गांधीघाट पुलिया होते हुए पॉलिटेक्निक की तरफ जाने वाले वाहनों को लोहंदी महावीर मंदिर होते हुए सबरी चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। किसी भी संपर्क मार्ग से सबरी चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों को सबरी चुंगी व नटवां तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। केवल मतगणना संबंधी वाहन ही सबरी चौराहा से बथुआ तिराहे की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तिराहा से बथुआ तिराहा की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनों को बरौंधा कचार तिराहा व मुंहकोचवा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। शहर से होकर वाया रतनगंज ओवरब्रिज से बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रतनगंज फ्लाईओवर से संगमोहाल, कोतवाली कटरा, गुलमैना मेडिसिन सेंटर इमरती रोड, ठठाई बाजार, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा होते हुए शास्त्री पुल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। केवल मतगणना संबंधी वाहन ही रतनगंज फ्लाईओवर से पथरहिया की तरफ जाएंगे। बथुआ तिराहे व गांधी घाट पुलिया के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जसोवर की तरफ से नकहरा तिराहा होते हुए गांधी घाट पुलिया की तरफ आने वाहनों को नकहरा तिराहे से जसोवर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। बिकना तिराहे से इटवा तिराहा होते हुए बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को बिकना तिराहा से समोगरा बरकछा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बथुआ तिराहे से गांधी घाट पुलिया के बीच संपर्क मार्गों से भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी संपर्क मार्ग से इटवा तिराहा होते हुए बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को इटवा तिराहे से इटवा ग्राम वाले मार्ग में डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी प्रकार किसी भी संपर्क मार्ग से लोहंदी तिराहे की तरफ से बथुआ जाने वाले वाहनों को सिरसी अंडरपास की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामटेक, यादव चौराहा बरकछा से बथुआ तिराहा होते हुए प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया चुनार, टेंगरा मोड़ होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। बरौंधा कचार तिराहे से वाया राबर्ट्सगंज तिराहा, बथुआ तिराहा होते हुए प्रयागराज-वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया संगमोहाल, इमरती चौराहा, इमामबाड़ा तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। इस तिराहे से लालंगज, मड़िहान की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया राबर्ट्सगंज तिराहा, मुंहकोचवा, मड़िहान होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से वाया विंध्याचल, नटवां तिराहा, बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैंड तक आने वाली रोडवेज बसों को गैपुरा चौराहा से वाया लालगंज, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडवेज स्टैंड जाने की अनुमति होगी। इसी प्रकार वाराणसी की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जो वाया शास्त्री पुल, नटवा तिराहा, बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैंड आती हैं, उनके लिए वाया पक्कापुल चुनार, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड मिर्जापुर व शास्त्री पुल, नटवां तिराहा, गैपुरा चौराहा, लालगंज, बरकछा राबर्ट्सगंज तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड मिर्जापुर से प्रयागराज की तरफ जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को रोडवेज से राबर्ट्सगंज तिराहा, बरकछा, लालगंज, विजयपुर, गैपुरा चौराहा से प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड से वाराणसी की तरफ जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को रोडवेज स्टैंड, राबर्ट्सगंज तिराहा, बरकछा, चुनार पक्का पुल होकर वाराणसी या तो रोडवेज से बरकछा, लालगंज, विजयपुर, गैपुरा से नटवां वाया शास्त्री पुल वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज व प्राइवेट बसों, तीन व चार पहिया वाहनों के लिए यह प्रतिबंध 23 नवंबर को सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा।विशेष परिस्थिति में किसी सक्षम उच्चाधिकारी की अनुमति के बाद ही किसी प्रतिबंधित व डायवर्जन वाले वाहन को शहर क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रतिबंध से एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन आदि इमरजेंसी वाहन मुक्त होंगे। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेंट आदि मतगणना संबंधी वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed