{"_id":"684dc6d3456d9ba0220b9f0c","slug":"there-was-no-electricity-for-23-hours-when-the-transformer-was-changed-the-jumper-flew-away-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135202-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 23 घंटे गुल रही बिजली, ट्रांसफार्मर बदला तो उड़ गया जंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 23 घंटे गुल रही बिजली, ट्रांसफार्मर बदला तो उड़ गया जंपर
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बरिया घाट में शुक्रवार को शाम को ट्रांसफाॅर्मर जलने से 70 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात भीषण गर्मी से करीब एक हजार की आबादी बेहाल रही। सुबह हुई तो लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। ट्रांसफॉर्मर बदलकर करीब 23 घंटे बाद शुक्रवार की शाम आपूर्ति बहाल की गई तो जंपर उड़ गया। इससे फिर आपूर्ति ठप हो गई। करीब आधे घंटे बाद फिर बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर के मुख्य बाजार में शामिल वासलीगंज के बरिया घाट स्थित सामुदायिक भवन के पास 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इससे बरिया घाट से लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर होते हुए पुलिस चौकी चौराहे तक करीब 70 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार को शाम सात बजे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और मच्छरों की वजह से पूरी रात लोग सो नहीं सके। किसी ने छत तो किसी ने सड़क पर टहलकर रात गुजारी। सुबह हुई तो लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
इसके बाद शनिवार को दिन में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों के इन्वर्टर और मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलकर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल की तो 10 मिनट बाद ही जंपर उड़ गया, जिससे फिर से बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे बाद जंपर की मरम्मत कर बिजली चालू की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया की ट्रांसफाॅर्मर जलने की वजह से बिजली बाधित हुई थी। नया ट्रांसफाॅर्मर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।