फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is free treatment of TB, if there are symptoms then get it checked

Mirzapur News: लक्षण हो तो जांच कराएं, इलाज में प्रतिमाह पांच सौ पाएं

Sat, 04 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
There is free treatment of TB, if there are symptoms then get it checked
मिर्जापुर। विकासखंड राजगढ़ के ग्राम खमवां जम्ती में स्थित खनन प्लांट पर शुक्रवार को पहुंचे जिला क्षय रोग विभाग के लोगों ने श्रमिकों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज मुफ्त होता है। लक्षण दिखने पर जांच कराना चाहिए।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को यदि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रहा हो, खांसी के साथ बलगम और खून आ रहा हो, वजन में लगातार कमी हो रही हो, सीने में दर्द हो, भूख न लग रही हो, रात में बुखार आता हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। वहां नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा है। साथ ही पाए गए टीबी रोगी के खाते में पोषण योजना के तहत पूरे इलाज अवधि तक दिए जा रहे 500 रुपये पोषण के लिए दिया जाता है। बताया गया कि रोगी होने की दशा में व्यक्ति को अपने मुंह को रूमाल या गमछा आदि से अवश्य ढक लेना चाहिए। जिससे कि बात करते समय, खांसते या छिंकते समय इसके कीटाणु हवा के माध्यम से दूसरे के शरीर में आसानी से प्रवेश न कर सकें। जो लोग ऐसे मरीजो को जानते हैं। उनको इलाज के बारे में बताएं। जिससे 2025 तक देश टीबी मुक्त हो सके। इस दौरान अजीत कुमार सिंह, राहुल सिंह, उमाशंकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed