फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Then show tiger, stingy breath

फिर दिखा बाघ, अटकी सांस

Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Then show tiger, stingy breath
हाथी से बाघ की तलाश

विज्ञापन
पहाड़ी ब्लाक में शिष्टा कला गांव में लगातार तीसरे दिन बाघ दिखने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। क्षेत्र में बाघ दिखने से ग्रामीणों के अंदर डर बना रहा। खेतों में काम करने की कौन कहे लोग नित्य क्रिया करने के लिए भी बाहर नहीं निकल रहे है। मामले की जानकारी होने पर कानपुर से आई टीम ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार को हाथी पर बैठकर दिनभर बाघ की तलाश में जंगलों की खाक छानते रहे लेकिन बाघ नहीं मिला। 


मड़िहान थाना क्षेत्र के शिष्टा खुर्द गांव में 17 मार्च शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित अरहर के खेत में देखा गया था। जिसे पकड़ने आई कानपुर की टीम ने खोजबीन करने के बाद वापस लौटने की पुष्टि कर दी थी। लेकिन शनिवार की रात आठ बजे गांव के गुलाब और अमरेश ने नदी में पानी पीकर उसे जाते देखा तो हैरान हो गए। शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही बाघ जंगल की ओर भाग निकला। मामले से पुलिस और वन विभाग को अवगत कराने पर अधिकारियों ने सुबह हाथी मंगवाकर बाघ को खोजने की बात कही।

विज्ञापन

 

सुबह करीब आठ बजे हाथी आने पर मड़िहान रेंजर आरसी पाठक कानपुर चिड़ियाघर से आए डाक्टर आरके सिंह तथा पड़री थानाध्यक्ष यूपी सिंह के साथ ट्रेेंकोलाइजर गन, पिजड़ा आदि उपकरण लेकर बाघ को पकड़ने जंगल की ओर निकले। लगभग छह घंटे तक शिष्टा खुर्द, महुवारी, बसहा व बैरहवां इलाके में बाघ की खोजबीन की  लेकिन बाघ नहीं मिला। वन विभाग ने ग्रामीणों को बाघ देखते ही शोर मचाने के बजाय सूचना देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed