फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man who reached his in-laws' house said...I have consumed poison, died during treatment

Mirzapur News: ससुराल पहुंचे युवक ने कहा...मैंने जहर खा लिया है, इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 Apr 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The young man who reached his in-laws' house said...I have consumed poison, died during treatment
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर अमहा गांव निवासी युवक ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है। वह अचानक बीमार पड़ गया। उसे उपचार के लिए कई अस्पतालों में ले जाया गया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। मामला संदिग्ध होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मानिकपुर अमहा गांव निवासी विजय कुमार (28) की ससुराल प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के रामचंद्र का पुरा नेवढि़या गांव में है। 26 अप्रैल को दोपहर में विजय अपनी साली के गौना में शामिल होने ससुराल गया था। पत्नी बच्चों के साथ 19 अप्रैल को ही चली गई थी।विजय के साढ़ू प्रेमशंकर ने बताया कि विजय जब ससुराल आया तो शराब के नशे में था। थोड़ी देर बाद उसने घर से थोड़ी दूरी पर शोर मचाते हुए कहा कि मैंने जहर खा लिया है। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। निजी अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने पर वे स्वरूप रानी अस्पताल ले गए। वहां भी उसे भर्ती नहीं किया जा सका। इसके बाद वे एक निजी अस्पताल लेकर गये। जहां उपचार के दौरान देर रात विजय की मौत हो गई। प्रयागराज में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया तो शव लेकर घर आ गए। शनिवार को शाम को लालगंज पुलिस को सूचना दी। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय लालगंज थाने में पिछले डेढ़ साल से भोजन बनाने का काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उससे दो पुत्र किशन और करन हैं। लालगंज थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने मौत की सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed