{"_id":"6339e55d2c03d81c9a21c7c7","slug":"the-young-man-jumped-in-the-ganges-the-search-continues-mirzapur-news-vns6773106107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र स्थित बालूघाट पक्का पुल से रविवार की सुबह युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशना शुरू किया। देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही, पर उसका पता नहीं चल सका।
क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी अमितेश कुमार सिंह (32) पुत्र अशोक कुमार सुबह बाइक लेकर पक्का पुल पर पहुंचा। पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। पिकेट ड्यूटी पर लगे सिपाही ने पुल पर लावारिस हालात में खड़ी बाइक व चप्पल देख चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन को सूचना दी। बाइक नंबर के आधार पर बाइक की पहचान खानपुर निवासी अमितेश कुमार सिंह की हुई।
अमितेश माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसका विवाह हो चुका है, लेकिन उसे कोई संतान नहीं है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुल से गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर मां रेखा देवी व पत्नी रेखा सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर हाल बेहाल है। युवक ने ऐसा क्यों किया कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने बताया युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर स्थानीय गोताखोर व पुलिस युवक की तलाश करने में जुटी हुई है।