फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The woman who went out for a walk was kidnapped, the incident caught in the CC camera

टहलने निकली महिला से छिनैती, सीसी कैमरे में कैद हुई वारदात

Thu, 17 Jun 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
The woman who went out for a walk was kidnapped, the incident caught in the CC camera
मिर्जापुर। पाश इलाके में गोली मारकर हत्या, दिन दहाड़े बैंक से 50 लाख की चोरी की घटना के बाद भी बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकली महिला से कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ले में पैदल पीछा कर रहा बदमाश सोने की चेन छिनकर फरार हो गया। महिला सड़क पर गिर गई। छिनैती की पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस सीसी कैमरे की मदद से मामने की जांच में जुट गई है, पर लगातार नगर क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती रोड निवासी 50 वर्षीय राधा देवी प्रतिदिन अपने पुत्र सत्यम मोदनवाल के साथ टहलने के लिए जाती थी। बृहस्पतिवार को सत्यम को बुखार था तो राधा देवी अकेले ही टहलने निकली थी। वह टहलकर वापस आ रही थी तो गणेशगंज मोहल्ले के सराफ बाजार में एक व्यक्ति उनका गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो गया। महिला गिर गई। महिला गिरने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। पूरा मामला सीसी टीवी फूटेज में कैद हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि युवक महिला का पीछा कर रहा है। मौका पाकर उसके आगे आता है और झपट्टा मारकर उसका सोने की चैन छिनककर फरार हो जाता है। छिनैती के दौरान महिला सड़क पर गिर जाती है। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा होते है। महिला के पुत्र सत्यम ने मुकेरी बाजार पुलिस चौकी में इसकी सूचना दिया। सूचना के बाद पुलिस सीसी कैमरे के जरीए छानबीन में जुटी है। प्रभारी कटरा कोतवाल के मुताबिक सीसी टीवी की मदद से छानबीन की जा रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed