{"_id":"6ab9728fc59890721c08a64f","slug":"the-water-level-of-the-ganga-rose-by-64-centimeters-in-24-hours-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1560328-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 64 सेंटीमीटर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 64 सेंटीमीटर बढ़ा
विज्ञापन
बरियाघाट में बाढ़ का दृश्य, मोबाइल में कैद करता युवक।- संवाद।
मिर्जापुर। गंगा में बढ़ाव का सिलसिला तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। फतहां स्थित सिंचाई विभाग के बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली
रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 71.470 मीटर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में जलस्तर 64 सेंटीमीटर बढ़ा है और पानी करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे जलस्तर 70.830 मीटर था।
जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क करते हुए निगरानी तेज कर दी है।
तटवर्ती गांवों के लोगों में भी चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि, अभी गंगा चेतावनी बिंदु से 5.254 मीटर नीचे है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है।