फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The truck got stuck on the bridge after hitting the tractor and breaking the railing

Mirzapur News: ट्रैक्टर को टक्कर मारकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटका ट्रक

Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
The truck got stuck on the bridge after hitting the tractor and breaking the railing
विंध्याचल। मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर स्थित ओझला पुल पर सोमवार की सुबह चार बजे रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में एक ट्रक पहले से खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटक गया। ट्रैक्टर का इंजन नदी में गिर गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक ने नदी में कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर के ट्राॅली पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पुल के दोनों तरफ लगे जाम को हटवाने में जुटी रही। चार घंटे बाद सुबह आठ बजे क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर आवागमन सुचारु किया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर ओझला पुल पर ट्रैक्टर ट्राली पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लेकर खड़ा था। सुबह चार बजे आ रहे तेज रफ्तार बस को बचाने के चक्कर में ट्रक ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटक गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का इंजन नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक ने नदी में कूद कर जान बचाई। ट्राली पर सवार सीताराम घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक राधेश्याम मौर्य ने बताया कि सरकारी बस के चालक ने डीपर देने के बावजूद भी बस नहीं रोका। इसके चलते हादसा हुआ। अगर बस में ट्रक टकराता तो बड़ी घटना घट सकती थी। संयोग था कि यह घटना सुबह हुई। पुल पर भीड़ कम थी। घटना के चलते मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर सुबह आठ बजे यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि पुल पर रोडवेज की बस को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक पुल के रेलिंग से टकरा गया। क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed