फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature remained 45 degrees on the second day as well, silence in the market and on the roads

Mirzapur News: दूसरे दिन भी 45 डिग्री रहा पारा, बाजार और सड़कों पर सन्नाटा

Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The temperature remained 45 degrees on the second day as well, silence in the market and on the roads
मिर्जापुर। आसमान से आग बरसने और गर्म हवाओं के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। दूसरे दिन मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर टिका रहा। सुबह नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं, बाजार और व्यस्त सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञानियों ने अभी तापमान में और बढ़ोतरी की अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। चौबीस घंटे में तीन डिग्री न्यूनतम तापमान भले ही कम रहा लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने संभावना व्यक्त कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने से पहले खूब पानी पीने, पूरा ढकने के बावजूद लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिल रही थी। जहां छांव दिखती है, वहीं कुछ देर रुकने के बाद लोग आगे बढ़ रहे थे। कड़ी धूप के चलते पशु-पक्षी भी किसी पेड़ की छांव में दुबके रहे। ग्रामीण सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। दिन ढलने के बाद लोगों को राहत मिली। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। रात अधिक गर्म होने की संभावना है। दिन का तापमान हीटवेव की स्थिति तक पहुंच सकता है। हवा की गति भी सामान्य से अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन



40 बेड का हीट वेब वार्ड बनाया गया
मिर्जापुर। हीट वेव को देखते हुए मंडलीय अस्पताल में 40 बेड का हीट वेब वार्ड बनाया गया है। इसमें 30 पंखा और आठ एसी लगाया गया है। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डा. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी को देखते हुए हीट वेब वार्ड बनाया गया है। जहां पर लू आदि के शिकार मरीजों का उपचार किया जाएगा। वार्ड बनकर तैयार है। अभी कोई मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन-रात बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल
मिर्जापुर। जैसे ही गर्मी बढ़ी कि बिजली की कटौती शुरु हो गई। मंडल मुख्यालय होने के कारण 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है लेकिन इन दिनों दिन और रात कभी भी कटौती हो रही है। रविवार को दिन भर बिजली कटी रही। इसी प्रकार सोमवार को भी कई घंटे कटौती हुई। विभाग का कहना है कि जर्जर तार व जर्जर पोल बदले जा रहे हैं। इसलिए कटौती की जा रही है। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि तार व पोल बदले जा रहे हैं। इसलिए शटडाउन लिया जा रहा है।




बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लू का कहर बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में घर से बाहर निकले छोटे बच्चों को लेकर अभिभावकों चिंता बढ़ गई है। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक के सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टी 12 बजे के बाद हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए विद्यालय का संचालन या तो बंद किया जाए या फिर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक समय किया जाए। कुछ निजी विद्यालय दो शिफ्टों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इनमें दूसरी पाली 11 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होती है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में बच्चे आने-जाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed