फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   temperature increased by two degrees due to bright sunshine, clouds remained for half an hour in the afternoon

UP Weather: तेज धूप से दो डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर बाद आधे घंटे के लिए छाए रहे बादल; बढ़ी उमस

Mon, 11 Aug 2025 12:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 12:32 AM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में माैसम में उतार-चढ़ाव का माहाैल है। सुबह धूप और शाम में रूक-रूक कर बादलों की आवाजाही होती रही। वहीं, यहां के लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं।

विज्ञापन
temperature increased by two degrees due to bright sunshine, clouds remained for half an hour in the afternoon
शहर में छाए काले बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जनपद में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को सुबह ही तेज धूप निकल गई। दोपहर होते-होते तेज धूप से लोग परेशान हो गए। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। तेज धूप के कारण फिर से उमस बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल जरूर दिखे। लेकिन आधे घंटे के अंदर वह भी गायब हो गए।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम साफ होने से किसान खेतों में निराई और गुड़ाई के साथ-साथ यूरिया के छिड़काव करने में जुटे है।
विज्ञापन


दो दिनों तक अच्छी बारिश के संकेत नहीं
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी व मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि इधर बीच दो दिनों तक अच्छी बारिश के संकेत नहीं मिल रहे हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed