फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The strength of Panchayats will be determined only by digital efficiency

Mirzapur News: डिजिटल दक्षता से ही तय होगी पंचायतों की मजबूती

Fri, 09 Jan 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The strength of Panchayats will be determined only by digital efficiency
लालगंज । जाॅइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल ने कहा कि पंचायतों की मजबूती अब कागजों से नहीं बल्कि डिजिटल दक्षता से तय होगी। योजनाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन और जवाबदेही के लिए तकनीक का सही उपयोग अनिवार्य है। वे बृहस्पतिवार को कृषि सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों के डिजिटल लिट्रेसी रिफ्रेशर प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। जाॅइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन पोर्टल और डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली से पंचायतों का कामकाज आसान हुआ है। प्रतिनिधि डिजिटल माध्यमों को अपनाकर शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करें। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने डिजिटल युग में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की घर पर निगरानी करने पर जोर दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी जगदंबा पटेल ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए आर्थिक समृद्धि की जानकारी दी।एडीओ कृषि संजय पटेल ने पीएम किसान सम्मान निधि को विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना बताया।अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण ग्राम स्वराज की सोच को जमीन पर उतारने की दिशा में मजबूत कदम है। ग्राम विकास अधिकारी अनुज तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अवर अभियंता अवधेश कुमार, प्रधान रामबली गुप्ता, रहीस अहमद, छवि शंकर त्रिपाठी, अमरेश दुबे, डॉ महानारायण, राजकुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed