फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The road was not, the payment of millions

सड़क बनी नहीं, करोड़ों का हुआ भुगतान

Tue, 03 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The road was not, the payment of millions
सड़क हादसा

विज्ञापन
जमुई से अहरौरा तक सवा 19 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ बनाने के काम का शिलान्यास छह महीने पहले किया गया था। छह महीने में सड़क तो सौ मीटर भी नहीं बनी लेकिन करोड़ों रुपये का भुगतान जरूर हो गया। 

अहरौरा से जमुई मार्ग निर्माण के चौड़ीकरण और निर्माण के काम को शासन ने केंद्रीय मार्ग निधि योजना के तहत वर्ष 2015-16 में मंजूरी दी। इसके लिए 43 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर कर दी गई। प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने 21 जून 2016 को जमुआ बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इसका शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मार्ग निर्माण लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया था। योजना के तहत  जमुई से चुनार तक सड़क की चौड़ाई तीन मीटर सेे बढ़ा कर सात मीटर की जानी है जबकि जमुई से अहरौरा तक सात मीटर की सड़क तथा पटरी चौड़ीकरण किया जाना है।  सिकंदरपुर के मध्य नदी पर पुल तथा सोनबरसा नहर पर आरसीसी की ढलाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिलान्यास के छह माह बीत जाने के बाद भी इस पर काम शुरू भी नहीं हो सका है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लगभग एक पखवारे पूर्व बिना कार्य कराए ही करोड़ाें रुपये का भुगतान कार्यदायी संस्था को कर दिया गया। लोगाें ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed