फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ensure the security of EVMs and VVPATs in accordance with the Election Commission's guidelines.

Mirzapur News: ईवीएम व वीवीपैट की निर्वाचन आयोग के अनुसार सुरक्षा करें

Wed, 26 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ensure the security of EVMs and VVPATs in accordance with the Election Commission's guidelines.
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को भिस्पुरी स्थित ईवीएम व वीवी पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक रुटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा, रखरखाव व अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित सुरक्षा कर्मियों से कहा कि गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के रजिस्टर को भी देखा। गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति व उसके फुटेज का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम की साफ-सफाई तथा अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण करते हुए समय-समय पर रिफिलिंग कराए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों को मॉक ड्रिल कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी के अलावा भाजपा के धर्मेंद्र अग्रहरि, चंद्रबलि, कांग्रेस पार्टी के छोटे खान, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, बहुजन समाज पार्टी के सद्दाम राइन, सपा से अनीस खान, धनंजय कुमार सिंह, गोवा लाल प्रजापति, आम आदमी पार्टी के विजय विश्वकर्मा, मनबोध दूबे सहित विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed