{"_id":"60a690e08ebc3e556371964b","slug":"the-ravine-built-on-the-well-is-sunk-in-the-rain-the-cow-collapses-mirzapur-news-vns5904824148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं के ऊपर बना खड़ंजा बारिश में धंसा, गाय गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं के ऊपर बना खड़ंजा बारिश में धंसा, गाय गिरी
विज्ञापन
जिगना विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत विजयपुर में बड़ी घटना होने से रह गई। बारिश के दौरान कुएं के ऊपर बना खड़ंजा भराभरा कर धंस गया। मलबा कुएं में समा गया और एक गाय भी उसमें गिर गई। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।
बुधवार की रात से हो रही वर्षा के चलते कुआं के ऊपर बना खड़ंजा धंस गया। उसी समय रास्ते से गुजर रही एक गाय उसी में गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर 112 पीआरवी पुलिस, गैपुरा पुलिस चौकी के साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच कर गाय की जान बचाने में जुट गए। पहले कुएं का पानी बाहर निकाला गया और फिर सीढ़ी लगाकर अंदर लोग उतरे। फिर गाय को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुंआ वाले स्थान पर लकड़ी आदि रख दिया गया है। गनीमत रही कि कोई बालक व वाहन आदि कुएं में नहीं गिरा। ऐसे में बड़ी घटना होने से बच गई।
कुएं के ऊपर मार्ग का निर्माण कैसे हो गया। इसकी काफी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विजयपुर के बोलीपुर में ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2020 के दिसंबर माह में एक खड़ंजा निर्माण कराया गया था। बीच मार्ग में पड़ने वाले कुआं को भी ले लिया गया। कुआं को ठीक ढंग से पाटा तक नहीं गया और घटिया कार्य करते हुए उस पर से खड़ंजा बिछवा दिया गया। अब ग्रामीण दोषी लोगों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की मांग किए हैं।