फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The proposal for the project worth Rs. 1.5 crores passed in the meeting of the Kshetra Panchayat

Mirzapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में डेढ़ करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव पास

Tue, 26 Aug 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The proposal for the project worth Rs. 1.5 crores passed in the meeting of the Kshetra Panchayat
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य।- सोशल मीडिया।
सीखड़। खंड विकास सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की मांग पर डेढ़ करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में आवास, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा निर्माण के साथ ही सोलर लाइट और पेंशन पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी रामजी मिश्रा ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही उनका प्रयास है।
विज्ञापन

बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को ब्लॉक की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। महत्वपूर्ण बैठक में जिले से महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के न शामिल होने पर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह नाराजगी व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय अदलपुरा, प्राथमिक विद्यालय धन्नूपुर, प्राथमिक विद्यालय पसियाही, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेड़िया, प्राथमिक विद्यालय बटौवा, प्राथमिक विद्यालय आराजी लाइन सुल्तानपुर, प्राथमिक विद्यालय हासीपुर द्वितीय का भवन जर्जर हो गया है। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालय भवन की नीलामी की प्रक्रिया हो चुकी है। उसके बाद भी ध्वस्त नहीं किया जा रहा है।

इस दौरान अवर अभियंता उमाशंकर सिंह, सुधीर कुमार दुबे, सत्येंद्र यादव, मुकेश मिश्रा, रश्मि सिंह, अर्चना सिंह, अश्वनी मिश्रा, शैलेंद्र चौबे, मनोज कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, अजय कुमार यादव सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed