{"_id":"6ab8259b83f4349d6006358f","slug":"mirzapur-won-13-medals-in-wushu-including-three-gold-five-silver-and-five-bronze-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161976-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वुशू में मिर्जापुर में तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य समेत जीते 13 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वुशू में मिर्जापुर में तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य समेत जीते 13 पदक
विज्ञापन
कोच सौरभ केसरी ने पहले ही प्रयास में टीम को दिलाई प्रदेश में पहचान
अदलहाट। चंदौली के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैयदराजा में शनिवार को संपन्न 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू अंडर-17 व अंडर-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता में पहली बार विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने ओवरऑल उपविजेता का खिताब हासिल किया।
खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य समेत कुल 13 पदक जीते। टीम कोच सौरभ केसरी ने विधायक चंदौली के हाथों उपविजेता की ट्रॉफी प्राप्त की। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि टीम की सफलता में कोच सौरभ केसरी के प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर प्रदेश स्तर तक पहचान दिलाई। टीम मैनेजर राहुल सिंह और आकांक्षा चतुर्वेदी का भी प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान रहा।
अंडर-19 बालक वर्ग के 65 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय हाईस्कूल भुईलीखास के प्रशांत ने स्वर्ण और 70 किलोग्राम में सागर ने स्वर्ण पदक जीता। 60 किलोग्राम में विजय यादव और 75 किलोग्राम में अभय ने रजत, जबकि 56 किलोग्राम में बादल और 48 किलोग्राम में आकाश ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 80 किलोग्राम में मनीष ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम में श्रेया, 48 किलोग्राम में रौशनी और आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट की श्वेता ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम में स्नेहा और 52 किलोग्राम में प्रीति ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 65 किलोग्राम भारवर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट की मनोरमा ने स्वर्ण पदक जीता।
स्वर्ण विजेताओं की आंखों से छलके खुशी के आंसू
प्रदेशीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। अंडर-19 के 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रशांत भुईलीखास गांव के रहने वाले हैं। बताया कि पिता प्रमोद कुमार मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करते हैं। पिता ने हर सफलता के लिए संघर्ष किया है और अब वह उनके सपनों को राष्ट्रीय स्तर पर पूरा करना चाहते हैं।
70 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले सागर अदलहाट क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने प्रशिक्षण के दौरान उनका हौसला बढ़ाया। कोच के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद से उन्हें यह सफलता मिली।
आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट की मनोरमा ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतना उनके जीवन का सबसे बड़ा दिन है। माता-पिता की आंखों से निकले खुशी के आंसुओं ने उन्हें आगे और बेहतर करने का हौसला दिया।