फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The principal was given a strict warning for not getting the right quality food

Mirzapur News: भोजन की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर प्रधानाचार्य को दी कड़ी चेतावनी

Mon, 30 Sep 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The principal was given a strict warning for not getting the right quality food
मिर्जापुर। सीडीओ विशाल कुमार ने रविवार को परसिया स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रसोईघर में गंदगी दिखने तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने पर उन्होंने प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने विद्यालय में चल रहे रंगाई-पोताई के काम का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं प्रतीत हो रही है। दीवारों पर सीलन दिखी। इस पर सीडीओ ने मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों को मानक के अनुरूप रंगाई-पोताई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नियमित सफाई नहीं होने की बात सामने आई। इस पर सीडीओ ने प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उस दौरान भोजन में पूड़ी, पनीर व सेवई बनाई जा रही थी। जिसकी गुणवत्ता ठीक न होने पर उन्होंने प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। इसके बाद सीडीओ ने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। उसमें 20 कंप्यूटर चलते हुए पाए गए। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों ने शिक्षक की तैनाती की मांग की। इस पर प्रधानाचार्य को जरूरी कदम उठाने का उन्होंने का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य से उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में जो भी जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हैं, उसकी तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed