फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The prescription takes five minutes to write, but the treatment is received after waiting for two to three hours.

Mirzapur News: पांच मिनट में कटता है पर्चा, दो से तीन घंटे इंतजार के बाद मिलता है इलाज

Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The prescription takes five minutes to write, but the treatment is received after waiting for two to three hours.
सीएससी विंध्याचल पर सुबह 10 पर 23 पर तक भी नहीं आए अधीक्षक कक्ष की कुर्सी खाली फोटो संवाद - फोटो : samvad
मिर्जापुर। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के आने-जाने का समय निर्धारित है पर वह समय से नहीं आते हैं। बात चाहे मंडलीय अस्पताल की हो या महिला अस्पताल की। सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होने का समय है।
विज्ञापन

मरीज सुबह सात बजे से ही अस्पताल में आ जाते हैं। पर्चा कटाने के बाद वह डॉक्टर के कमरे के बाहर बैठकर दो से तीन घंटे इंतजार करते हैं। ड्यूटी के दौरान भी डॉक्टर दूसरे कमरों में बैठकर समय व्यतीत करते हैं। इस बीच अगर मरीज उनके पास आ गए तो वे भड़क जाते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला की टीम ने जिले के दस सरकारी अस्पतालों की पड़ताल की तो पता चला कि अस्पताल में डॉक्टर समय से नहीं आते हैं।
जिला महिला अस्पताल में ओपीडी में 10 बजे के पहले नहीं आती हैं डॉक्टर : जिला महिला अस्पताल में कोई भी डॉक्टर 10 बजे के पहले नहीं आती हैं। कमरा नंबर सात, 10 और 11 में ओपीडी के सभी कमरे सुबह नौ बजे खुले। कर्मचारी कमरों में बैठे थे। मरीज पर्चा जमा करके डॉक्टर के इंतजार में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेचरी मोड़ सीएचसी पर केंद्र अधीक्षक व पांच अन्य चिकित्सक समय से 10 बजे ओपीडी कक्ष में बैठ गए थे। कक्ष संख्या दो में व नेत्र चिकित्सक कक्ष में सुबह साढ़े 10 बजे तक ओपीडी शुरू नहीं हुई थी। नेत्र परीक्षण कराने गई चतुर्भुजपुर गांव की राधिका देवी ने बताया कि काउंटर से पर्ची बनवाकर सुबह 10 बजे से ही डॉक्टर के आने की प्रतीक्षा कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed