फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The pagoda resonated with the cheering of Har Har Mahadev

Mirzapur News: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे शिवालय

Tue, 20 Aug 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the cheering of Har Har Mahadev
मिर्जापुर। सावन के पांचवें व अंतिम सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहे। प्रसिद्ध शिव मंदिरों में अंतिम सोमवार को सुबह से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। लोगों ने भोलेनाथ का बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र, मदार पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

बरियाघाट स्थित श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह से ही भीड़ लग गई। गंगा में स्नान के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को बेलपत्र, माला-फूल, भांग, धतूरा, शमी पत्र चढ़ाकर दूध और गंगाजल से जलाभिषेक किया। इसी तरह सत्ती रोड स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर, पेहटी चौराहा स्थित नागेश्वर महादेव, मुसफ्फरगंज में प्राचीन शिव मंदिर, घंटाघर में घंटेश्वर महादेव, रमईपट्टी स्थित प्रसिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कंतितेश्वर महादेव, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों ने पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किए। पड़री क्षेत्र के छटहां, धरमदेवा, सिकरी रामनगर, अमिरती, कनौराघाट, चंडिका धाम स्थित मंदिरों ने गंगा में स्नान के बाद दर्शन-पूजन किए। जिगना क्षेत्र स्थित बाबा बदेवरानाथ मंदिर परिसर हर-हर, बम-बम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। सावन के अतिम सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बदेवरानाथ धाम पहुंच कर जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किए। इसके अलावा विमलेश्वर महादेव हरगढ़, बूढ़ेनाथ, झोरिया महादेव, नगरी नाथ, तालेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम सोमवार को विंध्य क्षेत्र में स्थित शिवालयाें में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर स्थित शिवालय के साथ ही शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव, कंतित स्थित श्री कंतितेश्वर महादेव, गजिया में श्री दुदेश्वर महादेव, अष्टभुजा पहाड़ी पर श्री मुक्तेश्वर महादेव, रोडवेज परिसर के पास रूद्रेश्वर महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेेनाथ मंदिर में सुबह से देर शाम तक रूद्राभिषेक व जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान बाबा भोलेनाथ का तरह-तरह के पुष्पों से शृंगार किया गया। विभिन्न शिव मंदिरों में देर शाम तक भजन-कीर्तन का सिलसिला भी चलता रहा। रोडवेज परिसर के पास शिवालय में सावन माह की चतुर्थी तिथि पर बाबा भोलेनाथ की भव्य आरती शृंगार पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, सावन के पांचवें सोमवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कोटारनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किए। सुबह से ही श्रद्धालु अदवा नदी में स्नान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। कोटारधाम पहुंचे शिवभक्तों ने भांग, धतूरा चढ़ाकर जलाभिषेक किया। अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान प्रसिद्ध कोटारनाथ धाम में क्षेत्रीय भक्तों के अलावा दूर-दराज से काफी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर माता पार्वती के दर्शन-पूजन किए। पुजारी जै राम गिरि व शिवराम गिरि ने बताया कि देर शाम तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed