फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar over advertisements for fraudulent recruitment to various posts at Maa Vindhyavasini University

मिर्जापुर में फर्जी भर्ती विज्ञापन का खेल: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय ने किया अलर्ट, कहा- झांसे में न आएं

Thu, 24 Sep 2026 05:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 24 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर फर्जी भर्ती के विज्ञापन से बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती का विज्ञापन वायरल हो रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। कुलसचिव ने डीएम को पत्र लिखा। 

विज्ञापन
Uproar over advertisements for fraudulent recruitment to various posts at Maa Vindhyavasini University
मिर्जापुर विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विज्ञापन में विश्वविद्यालय में अलग-अलग पदों पर भर्ती की बात कही गई है। इसकी जानकारी होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे फर्जी बताते हुए लोगों को ऐसे विज्ञापन के झांसे में न आने की अपील की है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारायण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर फर्जी भर्ती विज्ञापन प्रसारित करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है। बताया गया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर विश्वविद्यालय के नाम और पदों का उल्लेख करते हुए भर्ती से संबंधित जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इससे नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; मऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अनीश हत्याकांड में आया था नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त भर्ती संबंधी विज्ञापन विश्वविद्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की फीस या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले भर्ती संबंधी सूचना की आधिकारिक पुष्टि करने की सलाह दी गई है। 

कुलसचिव की ओर से भेजे गए पत्र में फर्जी विज्ञापन की जांच कराकर संबंधित लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कहा है कि अधिकृत भर्ती से संबंधित सूचनाएं केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाएंगी।

इन पदों के लिए मांगे जा रहे थे दो से ढाई लाख 
सोशल मीडिया पर मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में प्रोग्रामर, लेखाकार, कंप्यूटर आपरेटर, माली, स्वच्छकर्मी, चौकीदार, चपरासी, पुस्तकालय परिचर आदि पदों के लिए भर्ती निकली थी। इनके लिए दो से ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही थी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारायण ने कहा कि ऐसी कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। लोग सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed