फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The observer saw the departure point of the polling parties

Mirzapur News: प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल को देखा

Thu, 16 May 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The observer saw the departure point of the polling parties
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक एम. वल्ललार और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को बथुआ स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैरिकेडिंग तथा व्यवस्था से संबंधित अन्य जानकारी देकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा वापसी, मतदान कार्मिकों को दिए जाने वाले प्रपत्र काउंटर आदि के संबंध में भी निर्देश दिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पर पेयजल, शौचालय, पंडाल, पंखा आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा प्रेक्षक ने पॉलिटेक्निक के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर मतगणना स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed