फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The number of disabled students in council schools decreased by 896 in three years.

Mirzapur News: परिषदीय स्कूलों में तीन साल में 896 घटी दिव्यांग विद्यार्थियों की संख्या

Sat, 27 Jun 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The number of disabled students in council schools decreased by 896 in three years.
- जागरूकता और पोषक आहार की उपलब्धता का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की संख्या में प्रतिवर्ष कमी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या 896 घटी है। इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जागरूकता और पोषक पदार्थों की उपलब्धता का इस परिवर्तन पर असर पड़ रहा है।
पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों की संख्या लगातार कम हुई है। वर्ष 2026 में कुल 2,259 दिव्यांग बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं। जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 2,716, वर्ष 2024 में 2,847 और वर्ष 2023 में 3,155 थी।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक केशराज सिंह ने बताया कि यह एक अच्छा संकेत है। पंजीकृत दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर विभाग की ओर से शिविर आयोजित कर उनकी पहचान कराई जाती है। संबंधित दिव्यांगता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही उनकी दिव्यांगता के अनुसार शिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed