{"_id":"6339e3eec7d6c2193223a09b","slug":"the-newly-constructed-road-will-be-dug-again-mirzapur-news-vns6773096199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से होगी नवनिर्मित सड़क की खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से होगी नवनिर्मित सड़क की खोदाई
विज्ञापन
लालगंज। तहसील मुख्यालय की 49 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सड़क लालगंज- दुबार- दीपनगर -कलवारी रोड की पटरी के स्थान पर फिर से खोदाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था ने खोदाई के लिए चिन्हांकन कर निशान लगा दिया है।
मुख्य सड़कों में शुमार लालगंज दुबार रोड पर पाइप लाइन बिछाए जाने की योजना के तहत सड़क तोड़कर खोदाई की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए कच्ची मिट्टी की पटरी को छोड़कर नवनिर्मित सड़क तोड़कर खोदाई के लिए चिंहांकन किया जा चुका है। जिसके कारण मनमानी खोदाई को लेकर बाजार वासियों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश देखने में आ रहा है। सवाल उठाया जा रहा है कि मिट्टी की पटरी को छोड़कर काली पक्की रोड को तोड़ने की योजना आवागमन के लिए मुसीबत साबित होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पुरानी सड़क लालगंज बाजार की बनाई गई सीसी रोड को तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस सीसी रोड के बारे में कार्यदायी संस्था ने बताया कि इसके लिए अनुमति लिया गया है और कार्य पूरा हो होने के बाद सीसी रोड बना दी जाएगी। सड़क चिन्हांकन देख घोरावल जा रहे रमेश कुमार मौर्य ने कहा कि कच्ची पटरी छोड़कर सड़क तोड़कर खोदाई किया जाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है ।वैसे भी खाली पड़ी सड़क की पटरी पाइप लाइन के लिए बेहतर साबित होती और टूटने फूटने पर मरम्मत के अवसर मिलते। तहसील मुख्यालय जाने वाले अधिवक्ता पन्नालाल सिंह व पूर्व अध्यक्ष कैलाश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य सड़क चौड़ी किए जाने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि पटरी कच्ची खाली पड़ी हुई है। कार्यदायी संस्था के एजीएम राजेश सिन्हा ने कहा कि स्थानीय जांच कराते हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर प्रतीक मिश्रा ने कहा कि पाइप को सीधा लेने के लिए सड़क की खोदाई की जाएगी क्योंकि पटरी खाली नहीं है।