फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The mother and son injured in the hyena attack are being treated at the trauma center in Baidhan

Mirzapur News: लकड़बग्घे के हमले में घायल मां-बेटे का बैढ़न के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा इलाज

Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
The mother and son injured in the hyena attack are being treated at the trauma center in Baidhan
हलिया। जंगल से 500 मीटर दूर बृहस्पतिवार की रात घर के अंदर चारपाई पर सो रहे एक 13 वर्षीय किशोर नवी मोहम्मद को लकड़बग्घे ने घर के अंदर हमला कर घायल कर दिया था। बेटे की चीख पुकार सुनकर बचाने के लिए दौड़ी मां के ऊपर भी लकड़बग्घा हमलावर हो गया और मां और बेटे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मां और बेटे को इलाज के लिए परिजन मध्य प्रदेश ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मां और बेटे को ट्राॅमा सेंटर बैढ़न रेफर कर दिया है। लकड़बग्घे के हमले में घायल मां और बेटा अस्पताल में इलाज चल रहा है, परंतु वन विभाग की टीम उनका हाल जानने भी नहीं पहुंची है। घायलों का हाल जानने पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार दूबे ने बताया कि लकड़बग्घे के हमले में गंभीर रूप से घायल मां और बेटे का इलाज मध्य प्रदेश के बैढ़न स्थित ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में रेंजर अवध नारायण मिश्र का कहना कि हिंसक जानवर ने मध्य प्रदेश के जंगलों से भोजन तथा पानी की तलाश में बस्ती में पहुंचकर मां-बेटे पर हमला कर घायल कर दिया है। उन्होंने ग्रामीणों को हिंसक जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि कहीं भी जंगली जानवर दिखाई दे तो फौरन वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed