फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The more empowered the women are, the more the country will develop: Baby Rani Maurya

नारी जितनी सशक्त होगी, उतना ही होगा देश का विकास : बेबी रानी मौर्य

Mon, 30 Sep 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The more empowered the women are, the more the country will develop: Baby Rani Maurya
पड़री। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि नारी शक्ति जितनी सशक्त होगी, उतना ही देश का विकास होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेटों के साथ बेटियों को भी स्कूल भेजें, क्योंकि एक बेटी शिक्षित होती है तो वह दो घरों को शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन

बेबी रानी मौर्य रविवार को आमघाट में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहले बच्चियों के जन्म पर लोग चितिंत होते थे, परंतु अब मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों की शिक्षा-दीक्षा तथा विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की है। इससे अब किसी गरीब को अपनी बेटी की शादी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवजात शिशुओं व उनके परिजनों के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया। साथ ही नौनिहालों को उपहार भी भेंट किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार प्रदान कर गोदभराई व नौनिहालों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया। इस दौरान मंत्री व जनप्रतिनिधियों की तरफ से उत्कृष्ट काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। लोकगीत गायिका उषा गुप्ता ने स्वागत गीत गाया। इस दौरान एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल ने भी लोगों को संबोधित किया। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, हरिशंकर पटेल, ब्लाॅक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, सरोज कुशवाहा, पूर्व विधायक शुचिस्मिता मौर्य, चंद्राशु गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed