फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The miscreants riding a Scorpio stopped the truck, looted money from the driver and fled

Mirzapur News: स्काॅर्पियो सवार बदमाश ट्रक रोककर चालक से रुपये लूटकर फरार

Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants riding a Scorpio stopped the truck, looted money from the driver and fled
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को देर रात एक पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे स्काॅर्पियो सवार बदमाश सरेराह ट्रक चालक का रास्ता रोककर एक लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक पुलिस को घटना की तहरीर देने पहुंचा तो पुलिस ने सोनभद्र का मामला बता कर तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिस टोल प्लाजा के सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन




सोनभद्र जिले के जुगैल क्षेत्र स्थित खरहसवा टोला हरदहवा निवासी ट्रक चालक विजय सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को देर रात करीब डेढ़ बजे देवरिया से गाड़ी खाली कर सोनभद्र के चोपन क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने जा रहा था। रास्ते में अहरौरा जंगल में स्थित पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे पीछे से आ रही सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट व काला शीशा लगे स्कॉर्पियो ने ट्रक को ओवरटेक किया। ट्रक के आगे स्कॉर्पियो लगाकर जबरन गाड़ी रोक लिया। स्काॅर्पियो में सवार चालक सहित सात अज्ञात लोगों ने चेहरा कपड़े से ढंककर मारते-पीटते हुए उसे ट्रक से नीचे उतार लिया। गाड़ी में रखे गिट्टी की बिक्री के एक लाख रुपये व मोबाइल फोन लेकर स्कॉर्पियो से भाग गए। घटना के बाद शनिवार की शाम अहरौरा पुलिस को लूट की घटना तहरीर दी। पुलिस ने सोनभद्र सीमा क्षेत्र का मामला बताकर तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि घटनास्थल सोनभद्र की सीमा में है। यह जानकारी ट्रक चालक को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की स्कॉर्पियो को सोनभद्र से वाराणसी की ओर गुजरते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed