फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The maximum temperature rose by 7 degrees and the minimum temperature by 3 degrees in the last 48 hours.

Mirzapur News: 48 घंटे में अधिकतम 7 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा

Mon, 12 Jan 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by 7 degrees and the minimum temperature by 3 degrees in the last 48 hours.
मिर्जापुर। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी दिनभर चटक धूप निकली रही। इससे गलन व ठंड से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। रविवार छुट्टी होने से लोग घर से बाहर अथवा अपने-अपने छतों पर दिनभर धूप का आनंद उठाते रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में सड़कों पर चहल-पहल अधिक रही। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 10 जनवरी शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और नौ जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दिनभर धूप निकलने से त्योहारी सीजन में रविवार के बावजूद सिविल लाइन, रमईपट्टी, शुक्लहा, महुवरिया, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, संगमोहाल, घंटाघर, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी व त्रिमुहानी आदि बाजारों में काफी चहल पहल रहा। हालांकि दिन ढलते ही गलन बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले एक दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed