फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The matter of old age home again reached the district headquarters

Mirzapur News: वृद्धाश्रम का मामला फिर पहुंचा जिला मुख्यालय

Tue, 26 Nov 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
The matter of old age home again reached the district headquarters
मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विंध्याचल स्थित वृद्धाश्रम का मामला सोमवार को फिर जिला मुख्यालय पहुंच गया। इस बार मारपीट के साथ ही छेड़खानी तक के आरोप लगाए गए। वहां रहने वाली एक संवासिनी ने प्रबंधक व अन्य लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। संवासिनी ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जांच करने मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक पूछताछ व सीसी फुटेज खंगालने के बाद पूरा मामला आपसी विवाद का निकला। इस मामले में एक व्यक्ति की सेवा समाप्त कर दी गई। साथ ही वृद्धाश्रम के सभी निवासियों ने गलती मानते हुए आगे से ऐसा न करने और साथ मिलकर शांति से रहने की बात कही। कमला प्रसाद, भग्गन प्रसाद, भरत कुमार, शंकर लाल व एक महिला ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर वृद्धाश्रम में भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी के साथ कुछ नहीं हुआ है। आपसी विवाद के चलते आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। एक कर्मचारी को हटाया गया है। आपस में मिल बैठकर यह तय कर लिया गया है कि कोई समस्या नहीं है। यह भी कहा गया कि आगे से इस प्रकार कोई मामला नहीं होगा। बीते बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की शिकायत के बाद उसी रात सीडीओ विशाल कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया था। उन्होंने वृद्धाश्रम के सभी से बात कर समस्याएं सुनी थी। इसके बाद सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच का निर्देश दिया। इसके बावजूद सोमवार को मामला फिर जिला मुख्यालय पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed