Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The language of official work has changed; interpreting Arabic and Persian terms in documents has become a challenge.

Mirzapur News: कामकाज की बदल गई भाषा, दस्तावेज में अरबी-फारसी की व्याख्या बनी चुनौती

Fri, 27 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The language of official work has changed; interpreting Arabic and Persian terms in documents has become a challenge.
कलेक्ट्रेट का नजारत अनुभाग, संवाद - फोटो : Archive
मिर्जापुर। सरकारी कामकाज में कभी उर्दू, अरबी और फारसी के शब्दों का दबदबा था। अब भले ही इन भाषाओं का प्रयोग चलन से बाहर हो रहा हो, लेकिन पुराने दस्तावेजों में इनकी मौजूदगी आज भी कायम है।
विज्ञापन

खासकर संपत्तियों की रजिस्ट्री और पुराने अभिलेखों की पड़ताल के दौरान इन शब्दों से सामना होता है। इनके जानकार और पढ़ने वाले लगातार कम हो रहे हैं, जिससे पुराने दस्तावेजों को समझना चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पहले नाजिर, नजारत, तर्जुमा और नवैयत जैसे शब्द अदालती कामकाज का हिस्सा थे। हलफनामा और मुबलिग जैसे शब्द आज भी कागजों में मिल जाते हैं। भूमि की खरीद-बिक्री के दौरान पुराने दस्तावेजों की पड़ताल जरूरी होती है। वर्ष 1950 से पहले के अधिकांश अभिलेख उर्दू, अरबी या फारसी में हैं। इनके आधार पर संपत्ति की खरीद-फरोख्त होने पर दस्तावेजों की असलियत जानने के लिए अनुवाद और व्याख्या की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इन भाषाओं के जानकारों की तलाश करनी पड़ती है, जो आसानी से नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आम नागरिक भी इन शब्दों और उनकी वर्तनी से परिचित होते थे। अधिवक्ता, न्यायाधीश और न्यायिक कार्यों से जुड़े लोग भी इन भाषाओं के जानकार थे। इसलिए पुराने दस्तावेजों को समझने में परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अब यही अभिलेख लोगों के लिए चुनौती बन रहे हैं।

कलेक्ट्रेट का नजारत अनुभाग, संवाद

कलेक्ट्रेट का नजारत अनुभाग, संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed