{"_id":"6b0b38a8f7ea12ec020f0f89","slug":"construction-of-one-pontoon-bridge-underway-another-recommended-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-165790-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक पीपा पुल का निर्माण तेज, दूसरे की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक पीपा पुल का निर्माण तेज, दूसरे की संस्तुति
विज्ञापन
जिगना मिश्रपुर सीतामढ़ी का तैयार हो रहा पीपापुल। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। गंगा पार आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए पीपा पुलों के निर्माण में तेजी आई है। एक पीपा पुल का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि दूसरे को संस्तुति मिल गई है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी और समय की बचत होगी।
अमर उजाला में 19 नवंबर को आठ पीपा पुलों का निर्माण एक महीने बाद भी अटका होने और लोगों को 80 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने से संबंधित खबर प्रकाशित हुई थी।
इसका असर हुआ कि छानबे ब्लॉक के मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल का निर्माण तेज हो गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह से इस पुल पर आवागमन शुरू होने की संभावना है। फिलहाल पीपा जोड़ने का काम चल रहा है। अब तक 70 पीपा जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल के अधिकांश पीपा जोड़ दिए गए हैं। इस बार पुल एक ही हिस्से में तैयार किया जा रहा है। पहले दो हिस्सों में पुल बनाना पड़ता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से चार पहिया वाहनों समेत आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कंपनी घाट पीपा पुल को संस्तुति मिल गई है। जल्द ही टेंडर कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।