{"_id":"6a077fee746678f9b9085340","slug":"the-indian-embassy-in-the-us-has-contacted-manishs-father-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-153649-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अमेरिका के भारतीय दूतावास ने किया मनीष के पिता से संंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अमेरिका के भारतीय दूतावास ने किया मनीष के पिता से संंपर्क
विज्ञापन
अमेरिका के पेनसिलवेनिया बंदरगाह से माॅल गया मर्चेंट नेवी का आफिसर मनीष सात मई से है लापता
मिर्जापुर। अमेरिका के पेनसिलवेनिया बंदरगाह से माॅल गया मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी का अब तक पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास से मनीष के पिता संतोष द्विवेदी को फोन आया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मनीष का पता लगाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। पत्र अमेरिका के भारतीय दूतावास में पहुंच गया है।
पड़री के चौहानपट्टी निवासी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुत्र मनीष मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर है। जो वेसल सिफ्नोस लेडी शिप पर तैनात है। वह सात मई से लापता है। उसके बाद से परिवार परेशान है। मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलने के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर मनीष का पता लगाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। मनीष के पिता संतोष ने बताया कि दोपहर में अमेरिका के भारतीय दूतावास से फोन आया था। बताया कि पत्र मिल गया है। कार्रवाई की जा रही है। संतोष द्विवेदी ने बताया कि वह लखनऊ मुख्यमंत्री से मिलने आए है। उनसे अभी मुलाकात नहीं हुई है। वह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर उनसे मिलने आए है।
विदेश राज्यमंत्री से मिली केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी के सुरक्षित वापसी को लेकर शुक्रवार को विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात कीं। उन्होंने मनीष द्विवेदी के मामले में विस्तृत जानकारी दी। सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय से बैंक को भेजा गया मेल
मिर्जापुर। मनीष द्विवेदी के बैंक एकाउंट का डिटेल लेने के लिए पिता लखनऊ स्थित बैंक मुख्यालय गए पर उनको डिटेल नहीं दिया जा रहा था। कहा गया कि डिटेल एसपी कार्यालय से मेल आने के बाद ही दिया जा सकेगा। एसपी कार्यालय से बैंक डिटेल के लिए बैंक को मेल किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि परिजन को बैंक से डिटेल नहीं मिल रहा है। परिजनों ने संपर्क किया कि बैंक खाता का डिटेल मिलने से पैसा निकलने के स्थान आदि का पता चले। बैंक को मेल किया गया है।