फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The heat is breaking records, the temperature remained 46 degrees on the second day as well

Mirzapur News: गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, दूसरे दिन भी 46 डिग्री रहा तापमान

Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The heat is breaking records, the temperature remained 46 degrees on the second day as well
मिर्जापुर। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से इस साल अप्रैल में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक हफ्ते से भीषण गर्मी के कारण हर कोई बेहाल है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान से आग बरसने और लू की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, घर के अंदर भी राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 12 बजे तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तापमान एक डिग्री बढ़कर 46 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप के चलते रोडवेज, रेलवे स्टेशन के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। यात्री किसी कोने में खड़े होकर दिन ढलने की प्रतिक्षा में लगे रहे। सबसे ज्यादा मुसीबत स्कूली बच्चों का रहा। तेज धूप व लू के थपेड़ों से बचने के लिए छात्र-छात्राएं चेहरा ढककर चलने को विवश रहे। भयंकर धूप से गला तर करने के लिए जहां शीतल पेय पदार्थ दिखा लोग गला तर करने के बाद ही आगे बढ़ने में भलाई समझ रहे थे।
विज्ञापन




लू का कहर, उल्टी-दस्त से पीड़ित छह लोग भर्ती

भीषण गर्मी और लू की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को लू लगने से छह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ गांव निवासी 45 वर्षीय कुमारी देवी को लू लगने के कारण उल्टी-दस्त होने लगी। उन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बिसहार गांव निवासी 20 वर्षीय अनिल घोरावल बाजार से घर आए। रात 9:00 बजे तेज बुखार के बाद उल्टी दस्त होने लगा। तीसरी पतेरी गांव की 55 वर्षीय लक्ष्मीना देवी को घर से बाहर निकलते ही लू लग गई। वहीं, सेमराबारहों गांव की 18 वर्ष की शिवानी देवी लू लगने बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। नदीहार निवासी 30 वर्षीय मंजीता देवी को लू लगने से उल्टियां होने लगीं। हालत खराब होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संतलाल ने बताया कि लू लगने से छह मरीज भर्ती हुए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed