फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The girls' team of Maa Ganga Shiksha Niketan won first place in kabaddi

Mirzapur News: कबड्डी में मां गंगा शिक्षा निकेतन की बालिका वर्ग की टीम को प्रथम स्थान

Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The girls' team of Maa Ganga Shiksha Niketan won first place in kabaddi
खेलकूद प्रतियोगिता में जोर आजमाई करती छात्राएं।- सोशल मीडिया। - फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
चील्ह। कोन ब्लॉक क्षेत्र में बाल दिवस पर तिलठी गांव स्थित एक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, दौड़, लंबी कूद, रस्सा कसी, खो-खो, कबड्डी, वाॅलीबॉल, साइकिल रेस, शतरंज आदि खेल आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के संस्थापक हरिशंकर मिश्रा ने पुरस्कृत किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में मां गंगा शिक्षा निकेतन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलठी द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में मां गंगा शिक्षा निकेतन के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में मां गंगा शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने प्रथम। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लखनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, सतीश पटेल, एसआई मनोज सिंह ने सभी विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान ममता मिश्रा, राहुल शर्मा, नवीन उपाध्याय, उमेश तिवारी, स्वयं प्रकाश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed