फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The girl died by drowning in the river due to slipping while grazing buffalo

भैंस चराते समय पैर फिसलने से नदी में डूबरकर बालिका की मौत

Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The girl died by drowning in the river due to slipping while grazing buffalo
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत बरेवा विजयपुर में भैंस चरा रही बालिका शुक्रवार की सुबह कर्णावती नदी में गिर गई। आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े पर विफल रहे। नदी में डूबने से बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरेवा विजयपुर निवासी रंगलाल बिंद की आठ वर्षीय पुत्री कुमारी अंजली शुक्रवार की सुबह 9 बजे कर्णावती नदी के किनारे भैंस चरा रही थी। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। उसे डूबता देख लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर गैपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed