फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The gathering of vehicles on the roads due to no parking

पार्किंग न होने से सड़कों पर वाहनों का हो रहा जमावड़ा

Wed, 23 Dec 2020 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
The gathering of vehicles on the roads due to no parking
मिर्जापुर। नगर में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर की सड़कें पहले से ही काफी तंग हैं। इससे वाहनों के लिए कोई नियम नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। ऊपर से अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है। नगर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं बचा है जहां पर अतिक्रमण न हुआ हो।
विज्ञापन

नगर में वासलीगंज, पक्काघाट, घंटाघर, स्टेेशन रोड, त्रिमोहानी आदि जगहों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। वासलीगंज में कपड़े से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स व अन्य तमाम तरह की दुकानें हैं। इसलिए यहां पर काफी भीड़ रहती है। लेकिन गलियों में कुछ जगह होने के कारण पार्किंग को लेकर उतनी समस्या नहीं रहती। इसके ठीक उलट खजांची के चौराहा से घंटाघर जाने वाली सड़क तंग है। इसके बाद भी वहां पर दुकानों के सामने वाहन खड़े हो जाते हैं । जिससे प्राय: जाम लगा रहता है। इसकी वजह पार्किंग ही है। पूरे नगर में किसी भी जगह पार्किंग नहीं है। इसी से दिनों दिन परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

अतिक्रमण होना भी एक कारण है
मिर्जापुर। सड़क पर वाहनों की पार्किंग कर के भी लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। पटरियां तो एकदम से गायब हो रही हैं। पटरी तो अतिक्रमित हो ही रही है। वाहन सड़क पर भी जगह घेर ले रहे हैं। नतीजे में जाम व अन्य समस्याएं आम हैं। स्थिति इतनी विकट है कि पैदल यात्रियों को सड़क पर चलने की जगह नहीं मिल रही है। हर समय डर बना रहता है कि कोई वाहन धक्का न मार दे। नगर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां पर लोग सड़कों पर अपना वाहन न खड़ा कर रहे हों। आबादी तो बढ़ रही है लेकिन जगह सिमटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पार्किंग के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन से इसके लिए परामर्श किया जाएगा।
- मनोज जायसवाल, नपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed