फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The former legislator did the devotion wherever he was

जहां भी रहे निष्ठापूर्वक किया कार्य पूर्व विधायक ने

Fri, 13 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
The former legislator did the devotion wherever he was
राजगढ़। राजगढ़ विधानसभा अब मड़िहान विधानसभा के पूर्व विधायक राम लोटन सिंह पटेल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राजनीति में कदम रखने के बाद सपा-बसपा गठजोड़ में राजगढ़ के विधायक चुने गए। राजगढ़ ब्लाक के लूसा गांव निवासी राम लोटन सिंह एक जमींदार परिवार से थे। इनका विवाह छानबे के रईया गांव में हुआ था। एक प्रखर वक्ता, समाज एवं किसान के हित की बात करने वाले थे।
विज्ञापन

पत्रकार राम सिंह कहते हैं कि चूर्क सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर रहते हुए उन्होंने अच्छा कार्य किया। इसके बाद डाला सीमेंट फैक्ट्री में तबादला हो गया। इसके बाद राजनीति में कदम रखा, सपा-बसपा गठबंधन के समय राजगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े, जनता ने स्थानीय होने के नाते चुना। विधायक रहते हुए किसान हित में बेहतरीन कार्य किए। सेवानिवृत्त प्रवक्ता रवि नाथ सिंह ने कहा कि विधायक रहने के साथ ही राम लोटन सिंह भारतीय किसान यूनियन के समर्थक भी रहे, जिन्होंने पानी की समस्या से जूझ रहे राजगढ़ व मड़िहान ब्लॉक के किसानों के दर्द को समझा। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लिफ्ट कैनाल की बंद पड़ी आठ मशीनों को चालू कराने के लिए पुरजोर प्रयास किया। कई बार दौरा कर बंद पड़ी मशीनों को चालू कराने के लिए बिजली के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। प्रधान संघ के अध्यक्ष व उन्हीं के गांव के निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी कमी हम सबको हमेशा खलेगी। समाज में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने वाले पूर्व विधायक सबके हित को ध्यान में रखकर काम करते थे। उन लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने का गुर सिखाते थे। अपने विधायक काल में गरीब, किसान, वृद्ध सभी को पहचानने वाले, सबके हित की बात करने वाले, विधायक जी हमारे बीच नहीं हैं। उनके आदर्शों से हम लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

सांसद ने जताया दु:ख
मिर्जापुर। पूर्व विधायक इंजीनियर राम लौटन सिंह पटेल के निधन पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह कमेरा, किसान व मजदूर समाज की आवाज थे। सांसद ने उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल उनके दाह-संस्कार में घाट पर पहुंच कर शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. रामलोटन बिंद ने भी पूर्व विधायक राम लौटन सिंह पटेल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। राम लौटन सिंह पटेल राजगढ़ विधानसभा (वर्तमान में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र) से विधायक रहे हैं। रात में अचानक तबियत खराब होने से उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed