फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The field is filled with pond water, the neighbor is not allowing it to go out.

Mirzapur News: तालाब के पानी से भर गया खेत, पड़ोसी नहीं निकलने दे रहा

Sun, 01 Mar 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The field is filled with pond water, the neighbor is not allowing it to go out.
हलिया समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार राजू यादव फरियादियों की सुनते। स्रोत- संवाद
थाना समाधान दिवस : जिले के 18 थानों पर सुनी गई लोगों की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर 18 थानों पर लोगाें की समस्या सुनकर निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर ज्यादातर मामले भूमि कब्जे के आए। हलिया के पुरवा अवसान सिंह गांव निवासी रामनारायण बिंद ने बताया कि खेत के नजदीक तालाब में नहर का पानी जाने से तालाब भर गया। तालाब का पानी खेत में जाने से गेहूं की फसल डूब कर नष्ट हो गई। पड़ोसी खेत का पानी बाहर नहीं निकलने नहीं दे रहे हैं। तहसील दिवस और थाने का चक्कर लगा रहे हैं। पड़री के भगेसर गांव निवासी राम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि कई वर्षों से घर बना कर रह रहे हैं। उसे गांव के ही कुछ दबंग लोग कब्जा कर रहे हैं। इसके लिए थाना दिवस, तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पड़री थाना क्षेत्र के गौरा राजा गांव निवासी दलित ननकू ने बताया कि उसके नाम की 16 बिस्वा जमीन लोग कब्जा कर लिए हैं। जिसके संबंध में थाना दिवस ,तहसील दिवस के साथ ही साथ जिला प्रशासन से भी बार-बार गुहार करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राजगढ़ के धनसीरिया के गिरधारी व कुड़ी के रामशंकर ने जमीनी संबंधी विवाद के निस्तारण की मांग की। जमालपुर के हरदी सहिजनी निवासी मनोरमा देवी ने बताया कि हम अपनी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे है। अपने मकान से दूसरे मकान तक जाने के लिए रास्ता छोड़ा गया था। इसमें बारजा निकाल रही हूं लेकिन दबंग बारजा नहीं बनने दे रहे हैं। हलिया के दुबार कला निवासी भरत लाल ने बताया कि हलिया के बसकुडिया निवासी एक व्यक्ति को मैजिक बेचने के लिए पांच हजार बयाना दिए थे। अब मांगने पर न पैसा न गाड़ी दे रहा है। जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव निवासी डंगर ने शिकायत की कि उनकी भूमिधरी जमीन पर पड़ोस के गांव बौता विशेषर के लोग मड़ई व टिन शेड आदि लगाकर कर कब्जा कर लिए है। कई बार शिकायत किया सुनवाई नहीं हो रही है।
राजगढ़: थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने लोगों की समस्या सुना। जमालपुर: थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों की समस्या को सुनकर निस्तारण कराया। हलिया थाना परिसर में नायब तहसीलदार राजू यादव सहायक चकबंदी अधिकारी श्रवण कुमार ने समस्या सुना। जिगना: अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार गरिमा यादव ने समस्याओं को सुना। पड़री: एडीएम नमामि गंगे विजेता ने लोगों की समस्या को सुना।
विज्ञापन



इनसेट
नौ थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं
जिले के 18 थानों पर 126 मामले आए। इसमें मात्र 17 का ही निस्तारण हो सका। कटरा कोतवाली में आए 10 प्रार्थना पत्र में तीन, चील्ह में आए नौ में एक, कछवां में आए 20 में दो, पड़री में आए 11 तीन, जिगना में आए आठ में दो, चुनार में आए तीन में एक, जमालपुर में आए चार में दो, मड़िहान में आए 20 में दो, अहरौरा में आए दो में एक का निस्तारण किया गया। शहर व विंध्याचल कोतवाली में आए एक प्रार्थना पत्र, देहात में आए 13, लालगंज में आए पांच, हलिया में आए दो, संतनगर में आए आठ, ड्रमंडगंज में आए तीन, अदलहाट में आए चार और राजगढ में आए दो प्रार्थना पत्र में से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed