{"_id":"6a08c33d505da0755b0ab6ed","slug":"the-exploitation-of-farmers-will-not-be-tolerated-ensure-transparency-in-the-procurement-process-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153676-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं, खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं, खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें
विज्ञापन
- सहकारी समिति का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
मड़िहान। तहसील क्षेत्र की बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कोटवा पांडे का शनिवार को डीएम पवन कुमार गंगवार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे बात कर केंद्र की व्यवस्था की हकीकत जानी। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी से कहा कि किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने समिति प्रभारी संज्ञा पांडेय से खरीद का ब्योरा मांगा। प्रभारी ने बताया कि अब तक 36 किसानों से 1277.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 1000 क्विंटल का उठान हो चुका है, जबकि 277.50 क्विंटल गेहूं अब भी केंद्र पर शेष है। वहीं 30 किसानों के खाते में भुगतान भी किया जा चुका है। खुलासा हुआ कि शासन के निर्देश पर 30 मार्च से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन केंद्र पर 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई। डीएम ने मौके पर मौजूद किसान गोविंद पांडेय, सतनारायण मौर्य, सुनील कुमार, शेषमनी मौर्य से खरीद प्रक्रिया, भुगतान और तौल के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित पांडेय, एआर कोऑपरेटिव मड़िहान सोनिया टंडन, बीडीओ पटेहरा संजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।