फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The disciple of the disciple of Adagdanand ji

अडग़ड़ानंद जी का आशीर्वाद लेने को उमड़े शिष्य

Mon, 10 Jul 2017 12:44 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 10 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
The disciple of the disciple of Adagdanand ji
अड़गड़ानंद
 
विज्ञापन

 गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में उमड़े लाखों भक्तजनों ने अपने आराध्य गुरु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन पाकर गदगद हो गए। मन में गुरू दर्शन की ललक लिए आश्रम में शनिवार से ही भक ्तों के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था, जो रविवार देर रात तक जारी रहा। आश्रम का पूरा इलाका ओम गुरुवे नम: के जयकारे से गूंजता रहा। भक्तों की भक्ति देख आसन पर विराजमान स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी  दोनों हाथ उठा कर अपने भक्तों को अर्शीवाद देते रहे। देश के कोने-कोने से आए बड़ी संख्या में भक्तजनों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।        गुरु महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाने के लिए गुरु पूर्णिमा पर्व पर देश के साथ ही विदेश से भी बड़ी संख्या में भक्तजन श्री परमहंस आश्रम पहुंचे हुए थे। दूरदराज से आए भक्त अपने आराध्य को अपने सम्मुख पाकर अपनी सुध-बुध खो रहे थे। आसन पर विराजमान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन व आरती कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। भारी भीड़ के बाद भी भक्तों का अनुशासन एवं दर्शन की कतार देखते बन रही थी। थम-थम कर हो रही बारिश के बाबजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। गुरु महोत्सव पर परमहंस आश्रम में संतों द्वारा सत्संग भी किया गया। परमहंस आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज जी ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आसाम के अलावा विदेशों से आए हुए भक्तों ने स्वामी अडग़ड़ानंद जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया और उनके आर्शीवचन का अमृतपान किया। आश्रम परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का क्रम सुबह से देर रात तक अनवरत चलता रहा। इसी क्रम में दिव्य सत्संग के दौरान आश्रम से जुड़े संत तानसेन जी महाराज, बद्री विशाल महाराज, अकेला नंद महाराज, निर्मल महाराज जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से गुरु पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला        
 गुरु महोत्सव पर श्री परमहंस आश्रम में आने वाले लाखों भक्तों के लिए आश्रम की तरफ से स्वादिष्ट व्यंजन प्रसाद के रूप में तैयार कराया गया था। आश्रम के सूत्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन लाख लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि पूड़ी, खीर, बूंदी, हलुआ के अलावा अन्य कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे, जिसके लिए चार सौ कुंतल आटा, सौ टीन शुद्ध देेशी घी, रिफाइंड, सैकड़ों बोरा सूजी, मैदा, एवं चीनी, आलू, हरी सब्जी के अलावा दो कुंतल दूध खीर के लिए मंगाया गया था। आश्रम के भोजनालय के अलावा भक्तों के लिए परिसर कई स्थानों पर प्रसाद निर्माण की व्यवस्था की गई थी। आश्रम के कर्ताधर्ता वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि आने वाले भक्तों के लिए शनिवार से ही लंगर की व्यवस्था अनवरत चलाई जा रही है, जो सभी भक्तों के लौटने तक जारी रहेगा।        
विज्ञापन

 गुरु पूर्णिमा पर्व पर सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली लाखों भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। आश्रम आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन मुस्तैदी से डटे रहे। पूरे आश्रम की सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभाल रहे उप-जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे इलाके को तीन सेक्टरों में बांटा गया है, जिसके लिए चार मजिस्ट्रेट और तीन क्षेत्राधिकारी, नौ थानाध्यक्ष, 20 उप-निरीक्षक, 150 पुरुष व 15 महिला आरक्षी तैनात हैं। पहाड़ी नदी-नालों में कोई हादसा न हो इसके लिए सिद्धनाथ की दरी में जल पुलिस एवं गोताखोर लगाए गए थे। 150 पीएसी के जवान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चक्रमण करते रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed