{"_id":"629111a35131652edb42ae41","slug":"the-dig-ordered-an-inquiry-on-pressing-the-file-mirzapur-news-vns6558491191","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल दबाकर रखने पर डीआईजी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइल दबाकर रखने पर डीआईजी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र रामकृष्ण शुक्रवार को भी फार्म में नजर आए। डीआईजी सुबह ही परेड ग्राउंड पहुंच गए और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन व परिसर को भी देखा। इस दौरान कमियां मिलने पर मातहतों को फटकार लगाई। वहीं पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया तो पाया गया कि 2011 से 2022 तक 949 पुलिसकर्मियों के 2 करोड़ 65 लाख 95 हजार अनाधिकृत रूप से वेतन बचत में रखे गए हैं। इसके तत्काल निस्तारण का आदेश दिया। वहीं अन्य मामले में फाइलों को दबाकर रखने एवं समय से निस्तारण न करने को लेकर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को निर्देशित किया गया कि संबंधित की जांच कराकर अर्थदंड से दंडित करते हुए, फाइल का निस्तारण सात दिन के अंदर करे और रिपोर्ट प्रेषित करें।
डीआईजी ने परेड में शामिल यूपी-112 सहित विभिन्न थानों के वाहनों में लगी वीकन लाइट, हूटर इत्यादि की सक्रियता को चेक किया। इसके बाद गार्द रूम, शस्त्रागार, मेस, बैरक, वर्दी स्टोर, कैश कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर, आवासीय परिसर, रेडियो शाखा सहित आरटीसी बैरक व मेस का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। कई कमियां मिली जिसपर उन्होंने संबंधित की जमकर क्लास ली। यातायात शाखा व एमटी शाखा का भी निरीक्षण कर वाहनों में लगे विभिन्न यंत्रों/उपकरणों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लेकर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के साथ ही संबंधित विभाग, कार्यालय के सभी लोग मौजूद रहे।
डीआईजी ने थाना अदलहाट का किया निरीक्षण
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में थाना अदलहाट का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना अदलहाट पर सर्वप्रथम गार्द द्वारा सलामी दी गयी, इसके उपरान्त थाना परिसर का भ्रमण किया गया इस दौरान परिसर मे खड़े माल मुकदमाति वाहनों को देख कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । स्नान गृह, शौचालय, थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, थाने के आरक्षी बैरक, मेंस, थाना परिसर, थाना मालखाना तथा कार्यालयी अभिलेखो के रख-रखाव का आकलन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
विज्ञापन
सुधार के लिए एक महीने का दिया समय
दो दिन के निरीक्षण के दौरान कटरा कोतवाली, अदलहाल थाना में जब डीआईजी पहुंचे तो वहां उन्होंने थाना प्रभारी से लेकर सिपाही तक की सामान्य जानकारी का परीक्षण किया। असलहों को खोलने, बंद करने, बीट की जानकारी, बीट से जुड़े अपराध, बैठकों और हिस्ट्री सीट से जुड़े सवाल किए। जिस पर जिम्मेदार बगले झांकने लगे। थाने पर नियुक्त समस्त कर्मचारीगण की बीट बुक को चेक करते हुए बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी से वार्ता कर ,बीट में कौन-कौन से अपराधी, संभ्रांत व्यक्तियों के बारे में जानकारी एवं रजिस्टर नंबर -8 को चेक करते हुए पूछने पर उपनिरीक्षक /आरक्षी को उनके बारे में जानकारी का अभाव पाया गया। उन्होंने संबंधित के साथ अधिकारियों को एक महीने में व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान मौजूदा व पूर्व थानेदारों, कोतवाल के अलावा इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल मौजूद रहे।