फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The conspirators have been caught, but the shooter is still missing.

Mirzapur News: साजिशकर्ताओं को पकड़ लिया लेकिन अभी तक शूटर का पता ही नहीं

Fri, 28 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The conspirators have been caught, but the shooter is still missing.
नगर के प्रमुख दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में तीन व्यवसायियों को जेल भेज दिया है। इस खुलासे के बाद लोगों का आक्रोश थोड़ा शांत तो हुआ है लेकिन कई सवाल भी उठने लगे है।
विज्ञापन

चट्टी चौराहों पर बृहस्पतिवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कालीमहाल चौराहे पर भी चाय की दुकानों पर लोग कह रहे थे कि मामले में पुलिस पहले शूटर को पकड़ती थी और बाद में साजिशकर्ताओं तक पुलिस पहुंचती थी लेकिन यहां पुलिस साजिशकर्ताओं को पहले पकड़ लिया और शूटर का पता ही नहीं।
विज्ञापन

हर किसी के मन में एक ही सवाल कौंध रहा था कि वाकई में ये लोग प्रॉपर्टी के लिए किसी की हत्या करवा सकते हैं । हालांकि शूटर की पहचान नहीं होने से लोगों के जेहन में साजिशकर्ताओं और शूटर के बीच संबंधों को लेकर सवाल कौंध रहा है। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नगर के गल्लामंडी चौराहे पर लोग चाय और नाश्ते की दुकानों पर मामले की चर्चा करते रहे। यहां मनोज जायसवाल की बड़ी सी बिल्डिंग को देखकर लोग चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग चर्चा कर रहे थे कि क्या वाकई में भानु, मनोज और ओमप्रकाश ने रोहिताश की हत्या करवाई होगी। मनोज के एक परिचित ने कहा कि भईया ई विश्वास ना होत हव की मनोज हत्या करवा सकेलन लेकिन का करबा पुलिस जवन कहत है ओके सबके माने के पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed