फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the absconding mother found hanging from the noose on the tree in the forest

जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला फरार मां का शव

Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The body of the absconding mother found hanging from the noose on the tree in the forest
मिर्जापुर। हलिया के हर्रा जंगल में तीन बालिकाओं का कंकाल मिलने के बाद लापता मां का शव शुक्रवार की सुबह मोरचहवा जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव के पास मृतका का चप्पल और मोबाइल भी पड़ा था। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है, पर महिला की मौत से तीनों बालिकाओं के मौत से पर्दा उठा पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। आशंका जताई जा रही कि इन हत्याओं के पीछे कोई और हो, जो बालिकाओं की हत्या का खुलासा न हो इसके लिए महिला को मौत का कारण बना हो। फिलहाल यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक माह पूर्व मां के साथ घर से निकली तीन बहनों का कंकाल बुधवार की सुबह हर्रा जंगल में बरामद हुआ। बलिकाओं के मामा की सूचना पर पुलिस के साथ जंगल में पहुंचे उनके पिता ने कपड़ों से तीनों पुत्रियों गोलू (12), मुनिया (10) और ममता (8) की शिनाख्त की। पुलिस ने कंकाल की जांच के लिए उसे रामनगर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। साथ ही बृहस्पतिवार को पिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मां सीमा के विरुद्घ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच में जुटी। इसबीच शुक्रवार की सुबह लापता मां सीमा की लाश बेलाही के मोरचहवा जंगल में फंदे से लटकती मिली। जिसकी शिनाख्त पुलिस के सामने सीमा के पति देवीदास और भाई रमाकांत ने किया। सीमा का शव साड़ी से बने फंदे से लटका था। शव के पास जमीन पर महिला का चप्पल और मोबाइल पड़ा था। सूचना पर सीओ लालगंज उमाशंकर, निरीक्षक हलिया राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, स्वाट टीम प्रभारी राम स्वरूप वर्मा और फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तीन बहनों का कंकाल मिलने के बाद से मां लापता थी। जिसके बाद परिवार और पुलिस को फरार सीमा पर शक था, अब जब सीमा का फंदे पर लटका शव मिला है तो पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बता रही है, पर मौके पर जिस तरह से टूटे मिले मोबाइल और सिम गायब मिला, उससे यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो सीमा परिजनों के पूछने पर लापता तीनों बालिकाओं के बारे में अलग-अलग बात बताती रही। जब बुधवार को तीनों का शव मिला तो वह लापता हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सीमा पर बालिकाओं के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की। छानबीन के दौरान शुक्रवार को उसका फंदे पर लटका शव मिला। सूचना पर परिजन पुलिस के साथ पहुंचे। सीमा के भाई रमाकांत ने चप्पल, साड़ी, मोबाइल आदि से शव की पहचान की। रमाकांत ने कहाकि मौत का कारण आत्महत्या और हत्या दोनों हो सकता है। उसका मोबाइल टूटा हुआ है। इससे लग रहा कि हत्यारा कोई और है। जिसने हत्या कर शव को लटकाया और मोबाइल को तोड़ दिया। रमाकांत का शक भी सही लग रहा है। या तो बालिकाओं की हत्या करने के बाद उनका कंकाल मिलने पर पकड़े जाने के डर से सीमा ने आत्महत्या कर लिया। या सीमा उस हत्यारे को जानती थी, जिसने बालिकाओं की हत्या की। इसलिए उसने सीमा को मारकर पेड़ पर लटका दिया।

मुर्चहवा जंगल में पेड़ से लटकी मिली सीमा की लाश देखने से अनुमान लगाया गया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। इससे आशंका यही जताई जा रही है कि जिस दिन बालिकाओं का कंकाल मिला। उसी दिन सीमा लापता हुई। इसके बाद उसने आत्महत्या किया हो या फिर उसकी हत्या की गई। इस संबंध में बात करने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या समझ में आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। शव देखने से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed