फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a teenager drowned in Bhadohi found at Danghar Ganga Ghat

Mirzapur News: भदोही में डूबे किशोर का शव डंगहर गंगा घाट पर मिला

Fri, 26 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager drowned in Bhadohi found at Danghar Ganga Ghat
जिगना। थाना क्षेत्र के डंगहर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात किशोर का शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जिगना पुलिस को दी। जिगना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले मृतक के परिजन एसडीआरएफ टीम के साथ वहां पहुंचे। एसडीआरएफ ने शव को भदोही के कोईरौना थाने की पुलिस सौंप दिया।
विज्ञापन

भदोही जनपद के कोइरौना थाना अंतर्गत सीतामढ़ी के बनियाकबारी गांव निवासी राजा उर्फ रंजीत गौड (17) पुत्र राजेंद्र प्रसाद अपने दो साथियों के साथ सीतामढ़ी घाट पर मंगलवार को दोपहर में गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। वहां स्नान करते समय तीनों किशोर डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने प्रयास कर दो लोगों को बचा लिया, लेकिन रंजीत उर्फ राजा डूब गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही थी, परंतु वह नहीं मिला। रंजीत दो भाइयों में छोटा था और कक्षा 11 का छात्र था। लापता किशोर की तलाश में एसडीआरएफ टीम भी लगी थी। इस बीच बृृहस्पतिवार को सुबह जिगना थाना क्षेत्र के डंगहर गंगा घाट पर शव मिलने की सूचना पर परिजन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान रंजीत उर्फ राजा के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसडीआरएफ टीम के मयंक कुमार व धनजीत ने बताया कि रंजीत की तलाश की जा रही थी। शव पानी में उतराने के बाद मिला। शव को कोइरौना थाने को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया गया। जिगना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गंगा नदी में स्नान करते समय डूबे किशोर का शव मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को कोइरौना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed