फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bike rally that set out from Kashi was welcomed at Ballia Khurd.

Mirzapur News: काशी से वडनगर निकली बाइक यात्रा का बलिया खुर्द में स्वागत किया गया

Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The bike rally that set out from Kashi was welcomed at Ballia Khurd.
काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म स्थान बड़नगर सेवा संकल्प बाइक की यात्रा लालगंज के बल्
लालगंज। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी से गुजरात के बड़नगर तक निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का बृहस्पतिवार की शाम को बलिया खुर्द में ग्रामीणों ने स्वागत किया। रात विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों में उत्सुकता बनी रही।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि काशी से वडनगर तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने का संदेश दे रही है। सेवा, समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व को यात्रा की मूल भावना बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर मोदी का देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना सेवा और संकल्प के महत्व को रेखांकित करता है। यात्रा में शामिल लोगों ने ग्रामीणों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। स्वागत और व्यवस्था में संतोष दुबे, लवकुश, रामबली गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, अमरेश दुबे, अशोक तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी और रामशिरोमणि मौर्य, उमाकांत पाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed