फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The accused of attempting to rape a girl was injured in an encounter

Mirzapur News: युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tue, 18 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The accused of attempting to rape a girl was injured in an encounter
हलिया। युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को मुरलिया जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पिंटू पाल घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों दीपक और विवेक पाल को भी गिरफ्तार किया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित युवती के बयान लने के लिए पुलिस टीम मध्य प्रदेश गई है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुुआ था, जिसमें एक के साथ तीन युवक छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। वहीं, उनका चौथा साथी घटना का वीडियो बना रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी सोेमेन बर्मा ने पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। वीडियो के आधार पर पीड़िता और चारों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को दोपहर में पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी पिंटू पाल मुरलिया के जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद एसओजी, सर्विलांस और हलिया थाने की पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की जो आरोपी फायरिंग करने लगा।

पुलिस ने भी गोली चलाई, जो पिंटू के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी पिंटू पाल को गिरफ्तार कर ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने उसी के गांव के दो अन्य आरोपियों दीपक भट्ट और विवेक पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी आजाद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, पीड़ित युवती का बयान लेने और मेडिकल कराने के लिए एक टीम मध्य प्रदेश भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed